सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब का उर्स आज मनाया गया

शिया दाउदीें बोहरा समाज के अकीदतमंदो ने 52 वें दाई-उल-मुतलक हिज हाॅलीनेस मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब का सालाना उर्स आज शनिवार को निहायत अकीदत व अहतराम के साथ मनाया।

 | 
सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब का उर्स आज मनाया गया

शिया दाउदीें बोहरा समाज के अकीदतमंदो ने 52 वें दाई-उल-मुतलक हिज हाॅलीनेस मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब का सालाना उर्स आज शनिवार को निहायत अकीदत व अहतराम के साथ मनाया। शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि आज शनिवार को सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के उर्स के मुबारक मौके पर 53 वें दाई-उल-मुतलक रुहानी पेशवा वाहिज हाॅलीनेस डा. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने मुम्बई स्थित सैफी मस्जिद से वायज की। मुंबई से सैयदना साहब की वायज़ का सीधा प्रसारण स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, बोहरावाडी स्थित मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जीपीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद, सैफी हाॅल व मुल्ला तलाई मस्जिद में वीडियो प्रसारण किया गया। वायज के बाद सामूहिक नियाज का आयोजन भी किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इससे पूर्व शुक्रवार को उर्स की पूर्व संध्या पर मगरिब व ईशा की नमाज के बाद स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, बोहरावाडी स्थित मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जीपीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद , सैफी हाॅल व मुल्ला तलाई मस्जिद में मजलिस अयोजित हुई। मजलिस की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। इसके बाद सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की शान में मर्सिये की तिलावत की गई। मजलिस में सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की नायाब डाॅक्यूमेन्टरी बताई गई ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News