सैयदना साहब ने तीन समाज सेवियों को किया सम्मानित

शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन से मिली जानकारी के अनुसार शिया दाउदी बोहरा समाज के रुहानी पैशवा 53वें दाई-उल-मुतलक हिज हॉलीनेस सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.श.) ने अपनी उदयपुर सफर के दौरान तीन समाज सेवियों डा. कयूम अली चन्दन वाला, असगर अली रस्सा वाला और शब्बीर हुसेन रानी वाला को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये उच्च धार्मिक पदवी’ ’हदीयत’ से नवाजा गया।

 | 

शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी.मूमिन ने एक प्रेस नोट जारी कर अपने रुहानी पैशवा 53वे दाई-उल-मुतलक आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की उदयपुर सफर के दौरान राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया और सामान्य जनता से मिले सहयोग के लिये सम्पूर्ण समाज की ओर से आभार व्यक्त किया है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News