सैयदना साहब की वायज मुबारक का सीधा प्रसारण किया गया

शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्दों ने आज अपने 21वें इमाम मौलानल इमाम तैयिब की सालगिरह मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की इन्तिकाल के शोक में अत्यन्त सादगी के साथ मनाई गई ।

 | 
सैयदना साहब की वायज मुबारक का सीधा प्रसारण किया गया

शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्दों ने आज अपने 21वें इमाम मौलानल इमाम तैयिब की सालगिरह मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की इन्तिकाल के शोक में अत्यन्त सादगी के साथ मनाई गई ।

शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि आज मौला इमामउज्जमान की सालगिरह के मुबारक मौके पर 53 वें दाई-उल-मुतलक सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने मुम्बई स्थित सैफी मस्जिद में तख्त-ए-इमामी पर जलवा अफरोज होकर प्रातः 10.30 बजे वायज फरमाई । वायज से पूर्व खत्मुलकुरआन की मजलिस आयोजित हुई ।

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन मौला ने 52वे दाई-उल-मुतलक सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के इन्तिकाल और आप की शव यात्रा का जब विस्तार से जिक्र फरमाया तो समस्त अकीदतमन्दों की ऑखों से अश्रु धारा बह निकली । आपने पुलिस प्रशासन और सम्पूर्ण विश्व समाज से मिले सहयोग को सहकारा और सॉत्वना के मिले सन्देशों के लिये आभार व्यक्त किया । आपने अपने अकीदतमन्दों को यह सन्देश दिया कि किसी के भी प्रति अपने मन में ईर्ष्या ,द्वेष और बदले की भावना न रखे ।

मूमिन ने बताया कि आपने पॅजतन की शहादत और कर्बला के एक एक शहीदों का जिक्र फरमाया तो आशूर का मन्जर दियाई दिया । वायज का समापन मौला इमाम हुसैन की शहादत के जिक्र व मातम के साथ हुआ । वायज के समापन पर अकीदतमन्दों ने शुक्र के सजदात अदा किये । इस अवसर पर सामूहिक नियाज ज का आयोजन भी हुआ ।

यहॉ उदयपुर में मोईयदपुरा मस्जिद के अलावा फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद एवं मुल्लातलाई मस्जिद और सैफी हॉल में सीधा प्रसारण किया गया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News