सैयदना साहब की वायज मुबारक का होगा सीधा प्रसारण

रोजा नमाज बन्दगी और इबादत का पवि़त्र महीने रमजान के की 19 तारीख आज रविवार को शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद अली

 | 

रोजा नमाज बन्दगी और इबादत का पवि़त्र महीने रमजान के की 19 तारीख आज रविवार को शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद अली मुश्किलकुशा अमीरुलमूमिनीन का शहादत दिवस अत्यन्त अकीदत व अहतराम के साथ मनायेंगें ।

दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन से मिली जानकारी के अनुसार शिया दाउदी बोहरा समाज के रुहानी पैशवा 53वें दाई-उल-मुतलक हिज हॉलीनेस सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब मुम्बई स्थित सैफी मस्जिद में वायज फरमायेंगें जिसका सम्पूर्ण विश्व में सीधा प्रसारण किया जायेगा ।

यहॉ उदयपुर में स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद, सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद, ,मल्ला तलाई, मस्जिद व सैफी हॉल में सीधा प्रसारण ठीक प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगा । अकीदतमन्द समय से पूर्व उपस्थित होने की उम्मीद है ।

वायज के बाद अकीदतमन्द अपने रुहानी पैशवा 53वें दाई-उल-मुतलक हिज हॉलीनेस सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.श.) की उम्र दराजी की दुआयें मांगेंगें एवं साथ ही साथ अपने मुल्क हिन्दुस्तान की तरक्की व खुशहाली की दुआयें भी मांगेंगें ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News