दो लाख लीटर वर्षाजल की बचत के लिए महिला अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र में लगा सिस्टम

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा भुवाणा स्थित महिला अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा दिया गया है। अब छत पर गिरने वाला वर्षाजल फिल्टर के माध्यम से भवन के बोरवेल में जायेगा जिससे भूजल की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार होगा और जल जीव की रक्षा भी हो जाएगी।

 | 

सभाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने बताया कि हम जल को जीव मानते हैं और पीने के पानी को नालियों में बहने देना एक तरह की हिंसा है। मंत्री प्रकाश सुराणा ने बताया कि महाप्रज्ञ विहार और नाइयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन पर भी रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

संचय होगा 2 लाख लीटर वर्षाजल

एक हजार वर्गफीट की छत पर अगर एक सेमी वर्षा होती है तो एक हजार लीटर शुद्ध जल बोरवेल में जाता है। इस हिसाब से महिला अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र में चालीस लाख रुपये मूल्य का 2 लाख लीटर वर्षाजल की बचत होगी।

दोनों पदाधिकारियों ने समाजजनों से अपील की है कि ऐसे शुभ कार्य में अपना योगदान दें और अपने अपने घर में भी रेनवाटर हार्वेस्टिंग का उपयोग किया जाएगा। यह सिस्टम डॉ. पीसी जैन के निर्देशन में लगाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News