शहरी सेवा शिविर का प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने किया निरीक्षण
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ लाभार्थियों को बांटे पट्टे, अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश
Udaipur Times News, Municipal Corporation News, उदयपुर 20 जून 2026 -शहरी सेवा शिविर के सातवें दिन शुक्रवार को उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
उन्होंने आमजन से संवाद कर शिविर से मिल रहे लाभों की जानकारी ली और फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लंबित कार्यों का समाधान कराने की अपील की। साथ ही विभिन्न विभागों की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को जनआवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Udaipur News Hindi
प्रभारी सचिव ने शिविर में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण और संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी भी ली।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने, लंबित प्रकरणों का समाधान करने तथा जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव टी. रविकांत और जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पात्र लाभार्थियों कैलाश प्रजापत, शीला बेरा, हिम्मत सिंह, कैलाश साहू, रंजना जोशी और हरिशंकर कुमावत सहित अन्य लोगों को भू-स्वामित्व संबंधी पट्टे वितरित किए।
लाभार्थियों ने राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उनके वर्षों पुराने लंबित कार्यों का सरल और शीघ्र समाधान संभव हो पाया है। Sudden Inspection at UMC Camp
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी 149 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 140 स्थानों पर रोशनी बहाल कर दी गई है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इसके अलावा नामांतरण के पांच लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सफाई व्यवस्था से संबंधित 49 शिकायतों में से 48 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विवाह पंजीयन और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े 15 आवेदनों में दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर सात आवेदकों को तत्काल प्रमाण पत्र जारी किए गए। Udaipur News
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UrbanServiceCamp #MunicipalCorporation #TRavikant #GauravAgrawal #PattaDistribution #SmartGovernance #CitizenServices #LocalNews #UdaipurCity #RajasthanGovernment #UrbanDevelopment
