टी-20 टूर्नामेंट आखिरी पड़ाव पर
शहर के शिकारबाड़ी होटल में महाराजा शत्रुधमन सिंह शिवरात्रि विद्यापीठ संस्थान द्वारा आयोजित टी20 क्रिकेट के नौवें दिन आज पैरागोन और शिव्रती हंटर टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें शिव्रती हंटर टीम विजयी रही। टूर्नामेंट के सभी मैच आईपीएएल की तर्ज पर खेले जा रहे हैं, जिसमें 8 टीमें भाग ले रही हैं।
The post

आयोजन सचिव घनश्याम जोशी ने बताया कि, पैरागोन टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, पैरागोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 116 रन का स्कोर खड़ा किया। मैच के दौरान पैरागोन टीम के कृष्णपाल सिंह ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए।
दूसरी पारी में उतरी शिव्रती हंटर की टीम ने विकास लायात ने बल्लेबाजी करते हुए 25 बॉल में 37 रन बनाये, टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। कल शिव्रती हंटर टीम और ओल्ड स्टोन एंव ग्रे विक्टरेन और मेवाड़ वेररियस का मैच होगा, विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल और फाइनल मैच दीपावली के बाद खेले जाएँगे।