ताइवान की कंपनियां यहां करेगी निवेश ! यह कॉरिडोर बनेगा टेक हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Udaipur Times, New Delhi : यूपी वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान दौरे के दौरान वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों मीडियाटेक और ADTA टेक्नोलॉजी के साथ बैठक कर राज्य को सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत विनिर्माण निवेश के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया।
मिली जानकारी के अनुसार IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मीडियाटेक के चेयरमैन मिंग-काई त्साई से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक बैठक में कंपनी के भारत में मौजूदा परिचालन, उत्तर प्रदेश में विस्तार और विविधीकरण की संभावनाओं पर चर्चा हुई।