फतहनगर के ताज मोहम्मद बने पहले करोड़पति
उदयपुर जिले के फतहनगर निवासी ताज मोहम्मद रंगरेज़ रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति -7 के पहले करोड़पति बन गए है। पेशे से सरकारी स्कूल के अध्यापक ताज ने १ करोड़ रूपये का चेक शो के होस्ट बिग बी अमिताभ बच्चन से लिया।
| Sep 8, 2013, 12:19 IST
उदयपुर जिले के फतहनगर निवासी ताज मोहम्मद रंगरेज़ रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति -7 के पहले करोड़पति बन गए है। पेशे से सरकारी स्कूल के अध्यापक ताज ने 1करोड़ रूपये का चेक शो के होस्ट बिग बी अमिताभ बच्चन से लिया। एक न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में ताज ने बताया कि उन्हें उनकी इस जीत विश्वास नहीं हो रहा है जबकि पुरे खेल के दौरान वे कॉंफिडेंट थे और कोई भी लाइफलाइन इस्तेमाल करना नहीं चाहते थे। ताज ने एक करोड़ की राशि बारहवे सवाल पर जीती और खुद गेम से बाहर हो गये। ताज इतिहास के अध्यापक है। उनकी इस जीत से न सिर्फ फतहनगर में बल्कि उदयपुर में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। ताज मोहम्मद का एपिसोड आगामी 15 तारीख को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। ताज मोहम्मद ने कहा कि वे जीती हुई राशि से अपनी बेटी का इलाज करवाना चाहते है साथ ही वे एक घर बनवाना भी चाहते है। ताज ने कहा कि वे दो बच्चो को पढ़ना और दो आनाथ बच्चियों का निकाह भी करवाना चाहते है।
