गर्मियों की छुट्टियों में इन खूबसूरत जगहों पर करें सैर, शांति और सुकून के साथ आनंद होगी काया

 | 
गर्मियों की छुट्टियों में इन खूबसूरत जगहों पर करें सैर, शांति और सुकून के साथ आनंद होगी काया

Udaipur Times, Peaceful Hill Station In India : इन दिनों उत्तर भारत में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। ऐसे मौसम में थोड़ा सुकून और शांति पाने के लिए ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं जहां पर ठंडी हवा, खूबसूरत नजारें और सुकून भरा माहौल मिल सके। अधिकांश लोग शिमला और मनाली जैसे फेमस हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं लेकिन ज्यादा भीड़ होने के कारण लोग अपनी छुट्टियां एंजॉय नहीं कर पाते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत हिल डेस्टिनेशन के बारें में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको खूबसूरती का नजारा मिलने के साथ-साथ शांति और सुकून भी मिलेगा। इस गर्मियों की छुट्टियों में आप वहां जाने के बारें में एक बार तो जरूर सोचेंगे।

उत्तराखंड का चोपता- उत्तराखंड का चोपता अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां हरे-भरे घास का मैदान, बर्फ से ढ़की पहाड़ों की चोटियां और शांत माहौल किसी को भी अपनी ओर आकृषित करता है। गर्मियों के दिनों में यहां का मौसम सुहाना हो जाता है। तुंगनाथ मंदिर तक जाने वाला ट्रेक और रास्ते में दिखने वाले जंगली फूल इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। शाम के समय यहां से दिखाई देने वाला सूर्यास्त पर्यटकों को खूब भाता है।

हिमाचल का पालमपुर- पलामपुर अपने चाय बगानों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। धौलाधार पर्वत श्रृखंला की गोद में बसा हुआ पालमपुर शानदार हिल स्टेशन है। यहां की शांत वादियां, देवदार और चीड़ के जंगल, झरने और हरियाली से भरे रास्ते नेचर लवर्स को खूब पसंद आते हैं।

पश्चिम बंगाल का कालिम्पोंग- दार्जिलिंग के पास मौजूद कालिम्पोंग छोटा सा और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां तिब्बती मठ, रंग-बिरंगे ऑर्किड गार्डन और हिमालय के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। गर्मियों के दौरान यहां का मौसम घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। 

केरल का वायनाड- पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बसा वायनाड नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। घने जंगल, झरने, कॉफी के बागान और वन्यजीव इस जगह की पहचान हैं। 

तमिलनाडु का यरकौड- तमिलनाडु के शेवरॉय पहाड़ों में स्थित यरकौड दक्षिण भारत के बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां कॉफी और काली मिर्च के बागान, झीलें और खूबसूरत नजारें किसी का भी मन मोह लेते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News