भीषण गर्मी के चलते गाड़ी के नीचे बैठे जानवरों का ख्याल रखें
भीषण गर्मी के चलते अक्सर लावारिस जानवर स्वयं को गर्मी से बचाने के लिए कारों, बसों और ट्रकों के नीचे जाकर बैठ जाते है और गाडी के अचानक स्टार्ट होने पर वे ड़र जाते हैं और भागने या निकलने कि कोशिश

भीषण गर्मी के चलते अक्सर लावारिस जानवर स्वयं को गर्मी से बचाने के लिए कारों, बसों और ट्रकों के नीचे जाकर बैठ जाते है और गाडी के अचानक स्टार्ट होने पर वे ड़र जाते हैं और भागने या निकलने कि कोशिश में वाहन के टायर के नीचे दबकर या बचने कि कोशिश में अन्य वाहन से टकरा कर घायल हो जाते है।
इस गर्मी के दौर में अभी तक एनिमल एड हाॅस्पीटल, बड़ी में 10-15 ऐसे श्वान भर्ती हुए है जिनके पैर गाड़ी के टायर के नीचे आने से फ्रैक्चर हो गए है और उनका अभी हाॅस्पीटल में ईलाज चल रहा है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
एनिमल ऐड चैरिटेबल ट्रस्ट ने वाहन चालकों से विनम्र निवेदन किया है कि अपनी गाड़ी स्टार्ट करने से पहले एक बार गाड़ी के नीचे जरुर देखें कि आपकी गाड़ी के नीचे कोई लावारिस जानवर सोया हुआ या बैठा हुआ तो नहीं है यदि है तो कृपया उसे वहां से बाहर निकाले फिर गाड़ी को आगे बढ़ाएं। आपकी इस कृपा से कम से कम उस जीव को असहनीय पीड़ा नहीं गुजरना पड़ेगा। हमारे जैसे ही उनका भी परिवार होता है जो हमारी इस लापरवाही के कारण नहीं बिखरें।