सीएम घोषणा संबंधी क़ार्य प्राथमिकता से लें – एडीएम सिटी
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बुनकर ने गुरुवार को बैठक लेकर मुख्यमंत्री की योजनाओं को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित कार्यों, प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बुनकर ने गुरुवार को बैठक लेकर मुख्यमंत्री की योजनाओं को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित कार्यों, प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया।
श्री बुनकर गुरुवार को आईटी सेन्टर में जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण हो। उन्होंने जिले के अटल सेवा केन्द्रों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से भी प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने सभी विभागों, उपखण्ड अधिकारीगण आदि से भी विविध विषयों पर चर्चा कर समस्याएं समाधान के निर्देश दिये। बैठक में अधीक्षण अभियंता डी.के.गौड़ (पीएचईडी), के.एस.सिसोदिया (विद्युत), मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे, उपनिदेशक (आईटी) शीतल अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।