मुस्लिम समाज में लड़कियों का उच्च शिक्षा की तालिम लेना समाज हित में

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने कहा कि मुस्लिम समाज में लड़कियों का उच्च शिक्षा की तालिम लेना समाज हित में है। इससे समाज एंव देश को एक नई दिशा मिलेगी।

 | 

वे मन्सूरी वेलफेयर संस्थान द्वारा कोटा में आयोजित समाज के प्रथम परिचय सम्मेलन और प्रथम सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि मुस्लिम लड़कियों के अब उच्च शिक्षा की ओर बढ़ते कदम से समाज की अन्य लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने गुजरात के गांधीनगर से आयी सुश्री जाहिरा मन्सूरी द्वारा एमए,एमएड,एम.फिल की उिग्री हासिल करने के बाद पीएचडी करने पर संस्थान की ओर से जाहिरा व उनके पिता मोहम्मद नूर मन्सूरी को सम्मानित किया।

संसथान के संस्थापक हाजी उस्मान गनी मन्सूरी ने ने बताया कि परिचय सम्मेलन में गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से 120 युवक-युवतियों ने भाग लिया। संस्थान की ओर से डॉ. खलील अगवानी द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यो को लेकर उनका सम्मान किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News