जेड सर्टीफिकेशन लेने से होगी लाभ में वृद्धि
‘‘जेड सर्टिफिकेशन लेने से क्या फायदा होगा ? क्या सभी उद्यमियों के लिये उद्योग आधार नम्बर लेना आवश्यक है ? जेड सर्टिफिकेशन नहीं लेने अथवा उद्योग आधार नम्बर हेतु पंजीकरण नहीं करवाने से क्या नुकसान होगा ? क्या सरकार जेड सर्टीफिकेशन को अनिवार्य घोषित करने वाली है ?’’ उपरोक्त प्रश्न यूसीसीआई में जेड सर्ट
‘‘जेड सर्टिफिकेशन लेने से क्या फायदा होगा ? क्या सभी उद्यमियों के लिये उद्योग आधार नम्बर लेना आवश्यक है ? जेड सर्टिफिकेशन नहीं लेने अथवा उद्योग आधार नम्बर हेतु पंजीकरण नहीं करवाने से क्या नुकसान होगा ? क्या सरकार जेड सर्टीफिकेशन को अनिवार्य घोषित करने वाली है ?’’ उपरोक्त प्रश्न यूसीसीआई में जेड सर्टिफिकेशन पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी उद्यमियों द्वारा पूछे गये जिनका विषय विशेषज्ञ श्री सुशील शर्मा ने उत्तर दिया।
उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के पायरोटेक टेम्पसन्स सभागार में जेड सर्टिफिकेशन पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। एमएसएमई सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के अलावा उद्यमिता से जुड़ने के इच्छुक युवाओं ने इसमें भाग लिया। विषय विशेषज्ञ श्री सुशील शर्मा ने जेड प्रमाणीकरण योजना तथा इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। जेड प्रमाणीकरण पर प्रतिभागियों की जानकारी के लिये विडियो फिल्म भी प्रदर्शित की गई। प्रश्नकाल के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।
आरंभ में अध्यक्ष श्री वी.पी. राठी ने सभी का स्वागत किया। संचालन मानद महासचिव श्री जतिन नागौरी ने किया।