चेटीचण्ड पर होगा प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

पूज्य सिन्धी पंचायत जवाहर नगर व जवाहर नगर युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सिन्धुधाम जवाहर नगर स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में आज भगवान झूलेलाल का पंचस्नानी अभिषेक पूज्य पंचायत के अध्यक्ष जयपाल साधवानी, युवा समिति अध्यक्ष मुकेश चावला, महिला संगठन अध्यक्ष मोहिनी साधवानी, झूलेलाल मण्डली की मधु पाहुजा के नेतृत्व में पंचायत के अन्य सदस्यों व बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा दूध, घी, दही, शहद व गंगा जल पंचामृत से किया गया।

 | 

झूलेलाल मण्डली की महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, आरती व पल्लव किया गया। कल शनिवार को चेटी चण्ड समारोह शनिवार को बडे़ उत्साह के साथ मनाया जायगा।

सुबह 8 बजे बहराणे साहब का निर्माण कर, पूजा व भजन कीर्तन किया जायगा । मुख्य कार्यक्रम सबह 9 बजे, इस वर्ष के जवाहर नगर के 36 प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायगा । रात्रि 9 बजे महाआरती के बाद रात्रि में बहराणे साहब का विसर्जन किया जायेगा ।

सुबह के कार्यक्रम के बाद पूज्य पंवायत, युवा समिति व महिला संगठन के सदस्य रैली बनाकर शहर से निकलने वाली मुख्य शोभा यात्रा में शामिल हो जायेंगें ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News