लाईटअप रोटरी पर वार्ता आयोजित
रोटरी क्लब एलिट द्वारा आज होटल चावला में रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय की इस वर्ष की थीम लाइटअप रोटरी पर वार्ता आयोजित की गई। जिसके मुख्य वक्ता आलोक संस्थान के निदेशक डॅा. प्रदीप कुमावत थे।
रोटरी क्लब एलिट द्वारा आज होटल चावला में रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय की इस वर्ष की थीम लाइटअप रोटरी पर वार्ता आयोजित की गई। जिसके मुख्य वक्ता आलोक संस्थान के निदेशक डॅा. प्रदीप कुमावत थे।
डॅा. कुमावत ने कहा कि हम छोटे-छोटे सेवा कार्यो के जरीये गांव-गाव में रोटरी को प्रकाशमान कर सकते है। रोटरी ने मानवता की सेवा करने का जज्बा दिया है जिसे हमें हर हाल में पूरा करना चाहिये। उन्होनें बताया कि हम सेवा के जरीये किस प्रकार आगे बढक़र पीडि़त मानवता की सेवा कर सकते है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व आईएएस मुनीष गोयल,क्लब अध्यक्ष पुनीत सक्सेना,सचिव बंसत सागर ने भी विचार रखें।