तमिल थलापति की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी ?

 | 
तमिल थलापति की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी ?

Udaipur Times, Tamil-Nadu News : तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। तमिल CM थलापति विजय ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। जानकारी के मुताबिक, तमिल मुख्यमंत्री विजय ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी कर दी है जो 1 जनवरी, 2026 से 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, तमिल के CMO ने कहा, "इस बढ़ोतरी से करीब 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा, जिससे राज्य के खजाने पर 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।" Tamil-Nadu News

जानकारी के मुताबिक, स्टेटमेंट में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि ऐसी पहलों को प्रभावी ढंग से बनाने और लागू करने में सरकारी कर्मचारी और शिक्षक कितनी अहम भूमिका निभाते हैं। CM विजय ने राज्य के आम लोगों के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने और उन्हें लागू करने में भी गहरी दिलचस्पी दिखाई है। Tamil-Nadu News

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका प्रशासन 'आम लोगों की सरकार' होगा और वे राज्य में 'सामाजिक न्याय, समान मौके और सेक्युलरिज्म' बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इससे पहले, विजय ने यह भी ऐलान किया था कि 'कलाईनार मगलीर उरिमाई थोगई' यानी महिला अधिकार अनुदान की मई 2026 की किस्त जल्द ही उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। इस योजना के तहत हर लाभार्थी को 1,000 रुपये मिलते हैं। Tamil-Nadu News 

जानकारी के मुताबिक, इस योजना को मूल रूप से पिछली सरकार, DMK के नेतृत्व वाली सरकार ने शुरू किया था। नए ऐलान तब किए गए, जब विजय ने अपनी सरकार के साथ मिलकर मुख्य सचिवालय में तमिलनाडु सरकार की मौजूदा वित्तीय स्थिति और वित्त विभाग के कामकाज की रिव्यू मीटिंग की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News