हरियाणा में बिजली मीटरों से छेड़छाड़ पर लगेगी रोक ! विभाग खरीदेगा 57 लाख नई सील

 | 
हरियाणा में बिजली मीटरों से छेड़छाड़ पर लगेगी रोक ! विभाग खरीदेगा 57 लाख नई सील

Udaipur Times, Haryana News, हिसार : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बिजली मीटरों से छेड़छाड़ पर नजर रखने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) 57 लाख टैम्पर प्रूफ पॉलीकार्बोनेट सील खरीदेंगे। दोनों निगमों ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। इन सील को मीटर पर लगाया जाएगा।

DHBVN की एमएम विंग के एक्सईएन रविंद्र घणघस ने बताया कि दोनों बिजली वितरण निगम न्यूनतम 38 लाख और अधिकतम 57 लाख सील खरीद सकेंगे। Haryana News

DHBVN 20 से 30 लाख और UHBVN 18 से 27 लाख सील खरीदेगा। टैम्पर प्रूफ पॉलीकार्बोनेट सील मजबूत प्लास्टिक से बनी होती है। इसे मीटर पर इस तरह लगाया जाता है कि अनधिकृत तरीके से मीटर खोलने या उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश का पता लगाया जा सके। मीटर की सील को तोड़े बिना उसके साथ छेड़छाड़ करना आसान नहीं होता। Haryana News

ऐसे में सील मीटर की सुरक्षा के साथ-साथ बिजली चोरी की आशंका वाले मामलों की जांच में भी मददगार होगी। हालांकि, केवल सील टूटना ही बिजली चोरी का पुख्ता प्रमाण नहीं माना जाएगा। मीटर की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News