बलीचा बाईपास पर टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में लिया, दो महिलाओ की मौके पर ही मौत, एक घायल

उदयपुर 4 अप्रैल 2019, उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर स्थित बलीचा बाईपास पर आज सुबह एक ह्रदय विदारक घटना में एक अज्ञात वाहन टैंकर ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में लेकर कुचल डाला जिससे मौके पर ही बाइक पर सवार दो महिलाओ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया।

 | 

गोवर्धन विलास पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान श्रीमती चोखली बाई पत्नी नन्दलाल गमेती उम्र 40 वर्ष निवासी काछबल एवं श्रीमती दाखु बाई पत्नी भंवरलाल गमेती उम्र 45 वर्ष निवासी कठार के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान 45 वर्षीय नन्दलाल पिता भूरा गमेती निवासी काछबल के रूप में की गई है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बताया जाता है की बाइक पर सवार हो कर एक पुरुष व दो महिलाऐं गोगुंदा से परसाद की तरफ जा रहे थे की पीछे से तेज़ गति से आ रहे एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के फ़ौरन बाद टैंकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते गोवर्धन विलास पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो को एमबी अस्पताल पहुँचाया जहाँ दोनों महिलाओ के शव को मोर्चरी में रखवाया है वहीँ घायल का इलाज जारी है। पुलिस अब आसपास के लोगो से, सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञात वाहन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News