नेशनल साइबर ओलम्पियाड में तन्मय शर्मा ने मारी बाजी
शहर के न्यू भोपालपुरा क्षेत्र स्थित सेंट्रल पब्लिक सी.सै.स्कूल कक्षा तीसरी के तन्मय शर्मा ने साइबर ओलम्पियाड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित बारहवें नेशनल साइबर ओलम्पियाड में 85.71% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम, राज्य में प्रथम तथा आल इंडिया में छतीसवां स्थान प्राप्त किया।

1.कक्षा दूसरी के प्रत्यांच जैन ने 74.28% प्राप्त किये। 2.कक्षा तीसरी के युवांश शर्मा ने 82.85% प्राप्त किये। 3.कक्षा चौथी के श्रेयेश बाबेल ने 71.42% प्राप्त किये। 4.कक्षा पांचवी के जतिन कुमावत ने 62.00% प्राप्त किये। 5.कक्षा छठी के रिया आचार्या ने 60.00% प्राप्त किये। 6.कक्षा सातवी के रुद्राक्ष टांक ने 62.00% प्राप्त किये। 7.कक्षा आठवीं के दर्शन जैन ने 60.00% प्राप्त किये।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका अलका शर्मा ने तन्मय शर्मा को स्कूल टोपर्स ट्रॉफी से सम्मनित कर उज्जवल भविष्य की कामना की और प्राचार्या डॉ. जेहरा अली ने अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरित होने को कहा।