डॉक्टरी छोड़ सिर्फ 2 महीने तैयारी कर पास किया UPSC, IAS बन तनु जैन ने रचा इतिहास
Udaipur Times, IAS Success Story: कहते हैं कि मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है। जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज हम आपको जिनकी कहानी बताने वाले है उन्होंने सिर्फ 2 महीने की तैयारी में ही ऐसा इतिहास रचा दिया है जिसे तोड़ पान हर किसी के बस की बात नहीं है।
आज हम जिनकी बात करने जा रहें है सिर्फ 2 महीने की तैयारी में ही UPSC पास कर ली इनका नाम तनु जैन हैं। वर्तमान में तनु जैन DRDO में सहायक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और दृष्टि IAS में मॉक इंटरव्यू लेती हैं। Success Story

UPSC की परीक्षा
IAS तनु जैन ने साल 2012 में UPSC की परीक्षा दी थी लेकिन तब उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। दो साल बाद साल 2014 में तनु जैन ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा को पास कर दिया। उनकी पहली पोस्टिंग साल 2015 में सशस्त्र बल मुख्यालय सेवा में हुई। Success Story

जानकारी के अनुसार, तनु जैन ने सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री ली। जब उन्हें इस काम में बहुत मन नहीं लगा तो उन्होंने UPSC की परीक्षा देने का फैसला किया। Success Story

तनु जैन
उन्होंने अपने पहले प्रयास में सिर्फ 2 महीने की तैयारी में UPSC प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली थी। मेन्स की परीक्षा में उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन साल 2014 में अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने 648वीं रैंक हासिल की। Success Story
तनु जैन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं।
