उदयपुर के तपन शर्मा करेंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अम्पायरिंग

उदयपुर के तपन शर्मा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका एवं जिम्बाब्वे के बीच होने वाले चार राष्ट्रों के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट (अंडर- 19) के अम्पायर की भूमिका में होंगे।

 | 

तपन शर्मा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका एवं ज़िम्बाब्वे के मध्य खेले जाने वाली अंडर- 19 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फाइनल सहित चार मैचों में मैदानी अम्पायर होंगे और साथ ही उन्हें बी.सी.सी.आई. की एलीट अम्पायर्स पैनल में शामिल किया गया है।

इस वर्ष आई.पी.एल. में आठ मैचों में चौथे अम्पायर की भूमिका निभा चुके तपन बी.सी.सी.आई. की एलीट पेनल अम्पायर्स की नागपुर में 14-15 सितम्बर को आयोजित सेमीनार में भाग लेकर आये है।

एस.बी.आई. अहमदाबाद में मुख्य प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाए दे रहे तपन 2006 से बी.सी.सी.आई. पैनल में है तथा अब तक लगभग 100  से अधिक बी.सी.सी.आई. मैचों में अम्पायर रह चुके है।

उलेखनीय है की तपन के पिता पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर बलवन्त शर्मा तथा बड़े भाई अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर कमलेश शर्मा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News