तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डॉ हाथी नहीं रहे
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में फेमस इस शो के कलाकार डॉ. हंसराज हाथी अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह ही कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 'तारक मेहता' के सीनियर ऐक्टर डॉ. हाथी, जिनका असली नाम कवि कुमार आजाद है, पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर-घर में फेमस इस शो के कलाकार डॉ. हंसराज हाथी अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह ही कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि ‘तारक मेहता’ के सीनियर ऐक्टर डॉ. हाथी, जिनका असली नाम कवि कुमार आजाद है, पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। असित ने बताया, ‘उन्होंने आज सुबह फोन किया और बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं और वह शूट पर नहीं आ सकते और बाद में हमें खबर मिली कि उनका निधन हो गया। हम सभी इस खबर को सुनकर सन्न हैं।’ मुंबई के वोकार्ड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि तबीयत ज्यादा खराब की शिकायत के बाद उन्हें वोकार्ड हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था।
कवि कुमार आज़ाद ‘तारक मेहता का चश्मा ‘ के अलावा आमिर खान अभिनीत ‘मेला’ (2000) और ‘फंटुश (2003) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका वजन करीब 200 किलो के आसपास था और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के चलते कई बार वह हॉस्पिटलाइज हो चुके हैं। बताया जाता है कि पिछले काफी समय से वह डायटिशन की निगरानी में स्ट्रिक्ट डाइट पर चल रहे थे, ताकि वजन कम किया जा सके।
