तरवाडी ने सुनाई घुमन्तु जातियों को खुश खबरी
आज प्रशासन शहरो के संग की जानकारी लेने पहुचे राजस्थान राज्य जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवडी अपने साथ अर्द्धघुमन्तु जनजाति के लोगो के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आए।
आज प्रशासन शहरो के संग की जानकारी लेने पहुचे राजस्थान राज्य जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी अपने साथ अर्द्धघुमन्तु जनजाति के लोगो के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आए।
जानकारी अनुसार, प्रशासन शहरो के संग शिविर के दौरान लोगो की समस्या सुनने के लिए दिनेश तरवाडी आज नगर परिषद आए थे, लोगो की समस्या का निदान करते हुए तरवडी ने लोगो को बताया की सरकार द्वारा आवासहीन अर्द्धघुमन्तु व घुमन्तु जनजातियो के लोगो के लिए नि;शुल्क आवासीय भूखण्ड आवंटित किए जाएँगे।
तरवाडी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आवासहीन विमुक्त, घुमन्तु व अर्द्धघुमन्तु जनजातियो का आर्थिक व सामाजिक विकास करने के लिए 50 वर्गगज की नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे।
पानेरियों की मादडी में वर्षों से काबिज लोगों को पट्टे देने के लिये पार्षद राजकुमारी मेनारिया के अनुरोध पर तरवाडी ने कहा कि इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव (नगर विकास) जी.एस.संधू से चर्चा कर उचित समाधान निकाला जाएगा।