ताश्री मेनारिया ने जीता राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण

हरियाणा के महेंद्रगढ़ मे आयोजित हुई प्रतियोगिता 
 
 | 
ताश्री मेनारिया ने 70 से 75 वर्ग में भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

उदयपुर 26 नवंबर 2019। उदयपुर की अंडर 17 महिला मुक्केबाज़ ताश्री मेनारिया ने राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 

महेंद्रगढ़ हरियाणा में आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी बी एस ई) अंडर 17 महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर की ताश्री मेनारिया ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि ताश्री ने 70 से 75 वर्ग में भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। चुण्डावत ने बताया ताश्री सेंट मैरिज पब्लिक स्कूल की छात्रा है। 

उक्त प्रतियोगिता में भारत के पांचो जोन के अलावा 6 अन्य देश बहरीन, कतर, ओमान, यूएई, सऊदी अरब और कुवैत देशों ने भाग लिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News