टास्क़ फार्स ने जब्त किए छह अवैध बूस्टर
शहरवासियों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर षष्टम की टास्क फोर्स ने जल सप्लाई के दौरान कार्यवाही की और जलापूर्ति की सीधी लाइन पर चल रहे ६ अवैध बूस्टर जब्त किये।

विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि इसके साथ ही टास्क फॉर्स ने अवैध कनेक्शन करते हुए पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की। सप्लाई के दौरान पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही थी। टास्क फोर्स में कृष्णगोपाल पालीवाल, रतनलाल पाटीदार, सतीशचन्द्र खारोल, गोटूलाल पालीवाल, गोपीलाल तेली, सत्यनारायण पालीवाल सम्मिलित थे।