प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अध्ययन के लिये टाटा की सी॰एस॰आर टीम ने किया दौरा

जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये जिला कलेक्टर श्री आशुतोष ए॰टी॰पेडणेकर की पहल पर शिक्षा विभाग व मोइनी फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधन में चल रहे "प्रोजेक्ट उत्कर्ष" की उपयोगिता व प्रभाव का अध्ययन करने के लिये टाटा मोटर्स की C॰S॰R॰ टीम ने उदयपुर का दौरा किया।

 | 

प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अध्ययन के लिये टाटा की सी॰एस॰आर टीम ने किया दौरा

जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये जिला कलेक्टर आशुतोष ए॰टी॰पेडणेकर की पहल पर शिक्षा विभाग व मोइनी फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधन में चल रहे “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” की उपयोगिता व प्रभाव का अध्ययन करने के लिये टाटा मोटर्स की C॰S॰R॰ टीम ने उदयपुर का दौरा किया।

मोइनी फ़ाउंडेशन के निदेशक डॉ॰ विजय व्यास ने बताया की टाटा मोटर्स मुंबई से C॰S॰R॰ उप महाप्रबंधक श्री शिवराम गोपालकृष्णन, पंतनगर से संतोष कुमार ने मोइनी फ़ाउंडेशन के संस्थापक अरविंद थानवी के साथ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विध्यालय सैक्टर 4  तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विध्यालय अम्बामाता में जाकर प्रोजेक्ट उत्कर्ष की व्यावहारिकता, उपयोगिता व जीवंत कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा छात्राओं व अध्यापिकाओं ने अपने अनुभव साझा किये।

सेक्टर 4 की प्रोजेक्ट उत्कर्ष कोर्डिनेटर मंजू चौधरी तथा अंबामाता विध्यालय की प्रधानाचार्य गौरी जामरानी ने विभिन्न गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अरविंद थानवी ने टाटा मोटर्स की टीम को क्विज अकैडमी के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। छात्राओं की उत्साहपूर्वक सहभगिता व ICT दक्षता से प्रभावित होकर टाटा मोटर्स के शिवराम गोपालकृष्णन ने इस अभिनव पहल की सराहना की तथा ई लर्निंग के लिये प्रोजेक्ट उत्कर्ष को एक महत्वाकांक्षी कदम बताया। टाटा मोटर्स के संतोष कुमार ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के व्यापक प्रभाव को देखते हुये इसे अन्य राज्यों में लागू किया जाये एसी  मंशा जाहिर की।

टाटा मोटर्स की टीम ने जिला कलेक्टर आशुतोष ए॰टी॰पेडणेकर, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान तथा जिला कोर्डिनेटर विनोद माथुर व चेतन पानेरी से भी मुलाक़ात की। जिला कलेक्टर ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष की विस्तृत जानकारी दी तथा राजस्थान के अन्य 7 जिलों में शुरू होने की सूचना से अवगत कराया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News