Tata Punch EV को मिलेगी कड़ी टक्कर ! Hyundai ला रही 400KM रेंज वाली माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV

 | 
Tata Punch EV को मिलेगी कड़ी टक्कर ! Hyundai ला रही 400KM रेंज वाली माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV

Udaipur Times, Hyundai New SUV : Hyundai Motor India भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए आने वाले 18 महीनों के दौरान कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस अब केवल पेट्रोल और डीजल वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तकनीक पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। आने वाले वक्त में Hyundai ग्राहकों के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक SUV, हाइब्रिड Creta और नई स्पोर्टी SUV Bayon पेश कर सकती है।

400 किलोमीटर रेंज वाली माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV

रिपोर्ट्स की माने तो Hyundai एक नई माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV विकसित कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम HE1i बताया जा रहा है। यह कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है। इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) तकनीक पर आधारित दो बैटरी पैक विकल्प मिलने की संभावना है।

कंपनी इस वाहन को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है जो कम कीमत में लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह SUV एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किलोमीटर तक चल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह मॉडल देश में मौजूद कई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी चुनौती दे सकता है।

पहली बार हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी SUV Creta

Hyundai की सबसे लोकप्रिय SUV Creta को भी कंपनी नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि 2027 की शुरुआत में Creta का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च किया जा सकता है।
नई Creta Hybrid में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन दिया जाएगा। हाइब्रिड तकनीक के कारण वाहन का ईंधन खर्च कम होगा और शहरों के भारी ट्रैफिक में बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है। Hyundai का यह कदम उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो SUV का प्रीमियम अनुभव तो चाहते हैं, लेकिन ईंधन खर्च भी कम रखना चाहते हैं।

सितंबर में लॉन्च हो सकती है Bayon SUV

कंपनी अपनी वैश्विक SUV Bayon को भी भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में लॉन्च की जा सकती है और इसका डिजाइन अन्य Hyundai मॉडलों की तुलना में अधिक स्पोर्टी और आकर्षक माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Bayon में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा। युवा ग्राहकों और स्पोर्टी कार पसंद करने वालों के बीच यह मॉडल खासा लोकप्रिय हो सकता है।

क्यों अहम हैं Hyundai के अपकमिंग लॉन्च?

भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Hyundai अपने पोर्टफोलियो को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रही है। एक ओर कंपनी किफायती इलेक्ट्रिक SUV के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ना चाहती है, वहीं दूसरी ओर Creta Hybrid के माध्यम से प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगले डेढ़ साल में Hyundai के ये नए मॉडल भारतीय ऑटो बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकते हैं। ग्राहकों को भी नई तकनीक और बेहतर ऑप्शन के साथ कई नए वाहन देखने को मिल सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News