TATA का नया मास्टर प्लान ! समुद्र में बिछाएगी केबल, भारत और सिंगापुर के बीच बनेगा नया 'Digital Corridor'

 | 
TATA का नया मास्टर प्लान ! समुद्र में बिछाएगी केबल, भारत और सिंगापुर के बीच बनेगा नया 'Digital Corridor'

Udaipur Times, Tata Communications Builds India-Singapore Digital Corridor : टाटा ग्रुप की ग्लोबल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Tata Communications ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भारत और सिंगापुर के बीच सबसी (Subsea) केबल इंफ्रास्ट्रक्चर में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य भारत के उभरते AI हब मुंबई और चेन्नई को सिंगापुर से हाई-स्पीड और कम लेटेंसी (Low Latency) वाली कनेक्टिविटी से जोड़ना है, ताकि AI और क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

कंपनी के मुताबिक, यह निवेश एशिया में तेजी से बढ़ रही बैंडविड्थ (Bandwidth) और AI-आधारित डेटा ट्रैफिक की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इससे भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और दुनिया के अन्य बाजारों के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी।

क्या है कंपनी का प्लान?

Tata Communications अपने Tata Global Network (TGN) को और मजबूत बनाने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। मुंबई से सिंगापुर के बीच नए सबसी केबल सिस्टम को अपने नेटवर्क में शामिल किया जाएगा। चेन्नई से सिंगापुर के बीच बनने वाले नए सबसी केबल सिस्टम में कंपनी कंसोर्टियम पार्टनर के रूप में निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट के 2029 की चौथी तिमाही (Q4 FY29) तक शुरू होने की उम्मीद है।

दुनिया के अहम डिजिटल कॉरिडोर (Digital Corridor) में होगा शामिल

कंपनी का कहना है कि भारत-सिंगापुर सबसी रूट आने वाले समय में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल कॉरिडोर में शामिल होगा। यह हाई-कैपेसिटी और लो-लेटेंसी नेटवर्क भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों के बीच क्लाउड, एंटरप्राइज और हाइपरस्केलर (Hyperscaler) डेटा ट्रैफिक को तेज और अधिक भरोसेमंद बनाएगा।

100 से ज्यादा डेटा सेंटर(Data Center) को मिलेगा फायदा

नए सबसी केबल सिस्टम को Tata Communications के भारत में फैले टेरेस्ट्रियल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे देशभर के 100 से अधिक डेटा सेंटर (Data Centres) तक निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

कंपनी ने क्या कहा?

Tata Communications के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) जीनियस वोंग ने कहा कि AI और डिजिटल सेवाओं की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह निवेश भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इससे ग्राहकों को अधिक विश्वसनीय, स्केलेबल और हाई-परफॉर्मेंस कनेक्टिविटी मिलेगी और भारत की डिजिटल हब के रूप में स्थिति और मजबूत होगी।

पहले से है बड़ा नेटवर्क

Tata Communications के नेटवर्क में पहले से 5 लाख किलोमीटर से अधिक सबसी ऑप्टिकल फाइबर और 2 लाख किलोमीटर से अधिक टेरेस्ट्रियल फाइबर नेटवर्क शामिल है। नया निवेश कंपनी के वैश्विक नेटवर्क को और मजबूत करेगा।

Tata Communications का शेयर करीब 1,966 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने करीब 16.31% का रिटर्न दिया है, जबकि इसका मार्केट कैप लगभग 56,043 करोड़ रुपये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News