राजस्थान में टैक्स स्क्रूटनी हुई फेसलेस और रैंडमाइज्ड

करदाताओं को पोर्टल पर मिलेगा नोटिस
 | 
Tax Scrutiny

 

Udaipur Times, Rajasthan News : 8 जुलाई 2026। राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग में फेसलेस एवं रैंडमाइज्ड स्क्रूटनी व्यवस्था लागू करने की अभिनव पहल की है, जो देश में अपनी तरह की अग्रणी व्यवस्था है। Rajasthan News

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत कर विवरणियों की स्क्रूटनी हेतु प्रकरणों का चयन एवं आवंटन कम्प्यूटर आधारित रैंडम प्रणाली से किया जाएगा। स्क्रूटनी प्रक्रिया फेसलेस माध्यम से संचालित होगी, जिससे करदाताओं एवं विभागीय अधिकारियों के बीच अनावश्यक प्रत्यक्ष संपर्क की आवश्यकता कम होगी तथा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनेगी। Rajasthan News

विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 से संबंधित शेष स्क्रूटनी प्रकरणों का रैंडम आधार पर आवंटन किया गया है। जिन करदाताओं के प्रकरण स्क्रूटनी हेतु चयनित हुए हैं, उन्हें नियमानुसार पोर्टल से सूचित किया जाएगा। करदाताओं द्वारा समुचित कार्यवाही न किए जाने पर अग्रिम कार्यवाही सक्षम अधिकारी द्वारा की जाएगी। Rajasthan News

करदाताओं से अपेक्षित है कि वे विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं एवं नोटिसों पर नियमित रूप से ध्यान दें तथा आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन उपलब्ध कराएं। इससे स्क्रूटनी प्रक्रिया का त्वरित एवं सुगम निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News