आशूरा पर ताज़िया जुलुस निकाला गया

दो चरणों में निकला ताज़िया जुलुस 

 | 
Taziya 2023

उदयपुर 29 जुलाई 2023 ।  शहर के मुस्लिम समुदाय ने आज इस्लाम के पैगंबर हज़रत मुहम्मद (स. अ.) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की करबला में अपने 72 साथियो की क़ुरबानी की याद में आज यौमे आशूरा के अवसर पर ताज़ियो का जुलुस जोश ओ खरोश के साथ निकाला गया। 

taziya 2023

कुल 40 ताज़ियो का जुलुस दो चरणों में निकाला गया। सुबह पहले चरण में कलात्मक, मेहँदी और मिन्नत के ताज़िये निकाले गए जो की मोती चोहट्टा, घंटाघर, जगदीश चौक और गणगौर घाट तक निकाले गए। वहां से पानी के छींटे दे कर वापस मुकाम अपने पहुंचाए गये। 

taziya 2023

वहीँ दुसरे चरण में 20 बड़े ताज़िये निकाले गए।  जिसमे से तीन बड़े ताज़िये धोली बावड़ी, अलीपुरा और बड़ी पल्टन मस्जिद के ताज़िये शामिल थे। दुसरे चरण के ताज़ियो का जुलुस तीज का चौक से चौखला बाजार, भड़भूजा घाटी, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक से होते हुए लाल घाट तक पहुंचे। 

taziya 2023

ताज़िया जुलुस के बीच में लोगो ने अपना रोज़ा इफ्तार भी किया। ताज़ियो में अलम, छड़ी लिए हुए युवा या हुसैन, या अली के नारे लागते हुए चल रहे थे।     

taziya 2023

taziya 2023

 

taziya 2023

 

taziya 2023

taziya 2023

 

taziya 2023

taziya 2023

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News