गिट्स के 3 छात्रों का लाॅजिस्टिक कम्पनी टी.सी.आई. में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा देश की नम्बर 1 लाॅजिस्टिक कम्पनी ट्रान्सपोर्ट काॅर्पोरेशन आॅफ इण्डिया लिमिटेड में एमबीए के 3 विद्यार्थियों का चयन मैनेजमेंट ट्रैनी के पद पर 3.15 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि टी.सी.आई.-19
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा देश की नम्बर 1 लाॅजिस्टिक कम्पनी ट्रान्सपोर्ट काॅर्पोरेशन आॅफ इण्डिया लिमिटेड में एमबीए के 3 विद्यार्थियों का चयन मैनेजमेंट ट्रैनी के पद पर 3.15 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि टी.सी.आई.-1958 से ट्रान्सपोर्ट के क्षेत्र में 1400 आॅफिस व 6000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ भारत में अपनी सेवाएं दे रहा हैं। जोवनमैन वन ट्रक के थीम पर कार्य कर रहा हैं।
कम्पनी के हैड आॅफिस से आये असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेन्ट अमिताभ मुखर्जी, मनीष जैन (नेशनल हेड एवं सेल्स मार्केटिंग) ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से कम्पनी की जाॅब प्रोफाइल एवं कम्पनी की उपलब्धियों के बारे विद्यार्थियों को अवगत कराया। उसके पश्चात सभी विद्यार्थियों का लिखित परीक्षा लिया, इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से एमबीए के 3 विद्यार्थी रूचित शाह, चन्द्रपाल सिंह, निखिल गौरव जैन का चयन मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 3.15 लाख के सालाना पैकेज पर किया। संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।