केम्पस इंटरव्यू में टी.सी.एस कम्पनी ने चुने 58 छात्र
आज यहां सु वि वि में चल रहे दो दिवसीय केम्पस इंटरव्यू के अंतिम दिन टाटा कंसल्टेंसी सर्विस नें सी.टी.ए ई कॉलेज के 58 छात्रों को चुना।

आज यहां सु वि वि में चल रहे दो दिवसीय केम्पस इंटरव्यू के अंतिम दिन टाटा कंसल्टेंसी सर्विस नें सी.टी.ए ई कॉलेज के 58 छात्रों को चुना।
सी.टी.ए ई कॉलेज के प्लेसमेंट ब्यूरो के इन्चार्ज डॉ. अनुपम भटनागर ने बताया कि पिछले दो दिन से चल रहे केम्पस इंटरव्यू में कॉलेज की छ: ब्रांच जिसमे कम्प्यूटर, आइ.टी, इलेक्ट्रानिक, सिविल, मैकेनिकल, के 167 छात्रों का कॉलेज की और से चयन हुआ था 84 छात्र इंटरव्यू में शामिल हुए जिसमे से टी.सी.एस कम्पनी ने 58 छात्र को आज इंटरव्यू के दौरान चुना।
भटनागर ने बताया कि केम्पस में 23-24 नवम्बर को अम्बुजा कम्पनी मेकेनिकल,माइनिंग, सिविल के छात्रों के चयन के लिए आएगी तथा 29-30 नवम्बर को महिंद्रा और 1-2 दिसम्बर को होण्डा कम्पनी मेकेनिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों के लिए केम्पस में इंटरव्यू करेगी।