गिट्स के 3 स्टूडेंट्स का टी.सी.एस. में असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर पद पर चयन
गीतांजली इन्स्टिटियूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर बी.टेक इलेक्ट्रोनिक्स इन्जिनियरिंग के 2 तथा कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग के 1 विद्यार्थी का चयन टी.सी.एस. कम्पनी में असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर के पद पर 3.36 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ। इलेक्ट्रोनिक्स इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थी रौनक जैन व पूजा विजयवर्गीय तथा कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च की रितुपर्णा दास का चयन असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर पद पर हुआ।
गीतांजली इन्स्टिटियूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर बी.टेक इलेक्ट्रोनिक्स इन्जिनियरिंग के 2 तथा कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग के 1 विद्यार्थी का चयन टी.सी.एस. कम्पनी में असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर के पद पर 3.36 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ।
संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि टी.सी.एस. भारत की मल्टीनेशनल कम्पनी है जो इनफाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में 46 देशों में 1968 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। टी.सी.एस. भारत की टाॅप आई टी कम्पनी हैं विद्यार्थियों का चयन आॅनलाईन परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू और एच.आर. इन्टरव्यू के माध्यम से इलेक्ट्रोनिक्स इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थी रौनक जैन व पूजा विजयवर्गीय तथा कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च की रितुपर्णा दास का चयन असिस्टेंट सिस्टम इन्जिनियर पद पर हुआ। संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बाबू लाल जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।
