पदोन्नति में देरी से गुस्साए अध्यापक

आज तृतीय श्रेणी के शिक्षकों ने जिला माध्यमिक कार्यालय का घेराव किया। यह शिक्षक पिछले तीन महीने से अपनी पदोन्नति लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सभी अध्यापकों ने आज लिस्ट जारी करने की मांग की है।

 | 

शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष शेरसिंह ने बताया कि, राज्य शिक्षा मंत्रालय द्वारा तीन महीने पहले 3644 तृतीय श्रेणी के अध्यापकों के पदोन्नति के आदेश जारी हुए थे; परन्तु अभी तक जिला शिक्षा अधिकारी ने डी.पि.सी लिस्ट जारी नहीं की है। 

सिंह ने बताया कि, पहले भी इनके पदोन्नति के आदेश को हाई कोर्ट ने स्थगित कर दिया था, पुनः इस तरह की समस्या को देखते हुए सभी ग्रामीण अध्यापकों ने लिस्ट जारी करने की मांग की है। लिस्ट जारी नहीं होने पर अध्यापकों ने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

जानकारी है कि डी.पि.सी पदोन्नति के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के अध्यापकों को द्वितीय श्रेणी का पद देकर किसी भी एक विषय पढाने के आदेश जारी किए गए थे। वर्तमान में उदयपुर संभाग को छोड़कर राज्यभर में पदोन्नति की लिस्ट शिक्षा कार्यालयों में चस्पा हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News