शिक्षकों को हुआ सम्मान

लायन्स क्लब नीलांजना ने आज हिरणमगरी से. 11 स्थित जवाहर जैन शिक्षण संसथान में शिक्षक दिस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान किया गया।

 | 

क्लब अध्यक्ष प्रियंका तलेसरा ने कहा कि शिक्षक एक कुम्हार और बालक कच्ची मिट्टी की तरह होता है। शिक्षक उन्हें अपनी कला से सही आकार दे कर देश का उत्तम नागरिक बनाता है। उन्होंने बालकों का आव्हान किया कि वे हर कदम पर अपने शिक्षकों का सम्मान करें।

समारोह के अध्यक्ष रिजन चेयरमेन संजय भण्डारी, विशिष्ठ अतिथि संस्थान की अरूणा गुप्ता सहित प्रिंयका तलेसरा, सचिव मधु सुराणा ने सभी शिक्षकों को उपरना ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में प्रणिता तलेसरा, अनिता सुराणा, शांता किशवानी, मंजू फत्तावत, निर्मला दुग्गड़, राजश्री सोमानी, प्रेरणा कोठारी, सुमन चौधरी, मारती जैन, पूनम भदादा, रेखा जैन, कल्पना बोहरा, ऋतु मारू सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन पूनम भदादा ने किया। आभार आशा कोठारी ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News