शिक्षकों ने भटनागर कमेटी की रिपोर्ट को जलाया
आज कलेक्ट्री के सामने सरकारी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन का दौर चलता रहा, सुबह से पशु चिकित्सक अपने वेतनमान व पदोन्नति की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे, वही शाम को शिक्षकों ने भटनागर कमेटी द्वारा भेजी रिपोर्ट का विरोध किया।

राजस्थान पशु चिकित्सक संघ, उदयपुर जिला अध्यक्ष डॉ. दिनेश सारडा ने बताया कि पशुपालन व्यवसाय राज्य की अर्थ व्यवस्था का प्रमुख आधार बनता जा रहा हैं। वही पशु चिकित्सको का सरकार द्वारा वेतनमान, ग्रेड पे और पदोन्नति नहीं की जा रही है।
सभी पशु चिकित्सको ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की हैं, कि उनके उच्च पदों पर मेडिकल समकक्ष वेतमान दिया जाए एवं पशुचिकित्सको को कोमेडिकल समान पदोन्नति दी जाए।
भटनागर कमेटी रिपोर्ट को लगाई आग
आज राजस्थान शिक्षक संघ ने कलेक्ट्री के सामने भटनागर कमेटी द्वारा सरकार को भेजी रिपोर्ट का बहिष्कार करते हुए उसे जलाया, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, गहलोत को छलावा करने वाला बताया।
राज्य कर्मचारी जिला अध्यक्ष शेरसिंह ने बताया कि भटनागर कमेटी कि रिपोर्ट में सिर्फ सरकार के पक्ष में तैयार की गई हैं, इस रिपोर्ट से राज्य कर्मचारियों को कोई फायदा नहीं मिल पाया है।