पीएमसीएच में मनाया शिक्षक दिवस

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिक्षकों का स्वागत व सम्मान किया।

 | 

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एस. एस. सुराणा ने गुरू को सर्वाेपरि बताते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पीएमसीएच के चैयरमैन राहुल अग्रवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके गुरूजनो को शुभकामनाए दी।

इससे पूर्व विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को गुलाब एवं ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर आशीर्वाद लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षक की महिमा का गुणगान किया तथा उनसे केक कटवाया। शिक्षक दिवस के इस मौके पर मेडिकल कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News