विद्याभवन सीनियर सैकण्डरी में शिक्षक दिवस का आयोजन

विद्याभवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, उदयपुर में शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गुरूजनों को तिलक लगाकर अभिवादन किया गया।

 | 

विद्याभवन सीनियर सैकण्डरी में शिक्षक दिवस का आयोजन

विद्याभवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, उदयपुर में शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गुरूजनों को तिलक लगाकर अभिवादन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एम.पी.शर्मा, निदेशक, विद्याभवन गोविन्दराम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था प्रधान ई.एच.काजी ने मुख्य अतिथि को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत् किया।

डॉ. शर्मा ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि हजारों किताबों का अध्ययन करने से बड़ा है एक अच्छे शिक्षक के साथ विचार विमर्श करना। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा जीवन को संवारा जा सकता है और यह ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता है।

विद्याभवन सीनियर सैकण्डरी में शिक्षक दिवस का आयोजन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्याध्ययन कर समाज में जो बुराईयां व्याप्त है वह नष्ट हो, सभी को न्याय मिले और भाईचारे की भावना विकसित हो। शिक्षक बनने का अवसर उसे ही मिलता है जिसे ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है, अतः शिक्षक को अपने कार्य से संतुष्ट होना चाहिये व छात्रों से प्रेम व्यवहार करना चाहिये।

कार्यक्रम के अन्त में संस्था प्रधान श्री ई.एच.काजी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा रीना देवड़ा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News