शिक्षकों ने की पे-ग्रेड बढाने की मांग

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के आहवाहन पर आज शिक्षकों ने कलेक्ट्री पर जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

 | 

शिक्षकों ने की पे-ग्रेड बढाने की मांग

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के आहवाहन पर आज शिक्षकों ने कलेक्ट्री पर जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल जैन ने बताया कि, राजस्थान सरकार ने शिक्षक कर्मचारियों को राहत देने और सुविधा देने के लिए एक आदेश जारी किया गया और आदेश में स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि ग्रेड पे आधार सेवाओ की गणना कर ए.सि.पि. का लाभ दिया जाये, लेकिन वो लाभ शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है।

शिक्षा विभाग के अन्य संभागो में कार्यरत शिक्षको को आदेश के अनुसार अध्यापक पद की परिवर्तित ग्रेड पे 3600 रु के आधार पर ए.सि.पि.प्रथम 4200 रु, द्वितीय 4800 रु, तृतीय 5400 रु पुरे राजस्थान में दी जा रही है लेकिन उदयपुर संम्भाग के शिक्षको को सरकार के आदेशानुसार लाभ नहीं दिया जा रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई कि, ए.सि.पि. की अनुज्ञेयता के संबंधन में लेखाधिकार, शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा उठाये गये प्रश्न पर कार्यवाही करते हुए शिक्षकों को ए.सि.पि.का लाभ दिलाया जाए।

इसके संघ ने चेतावनी दी है कि, शिक्षकों को ए.सि.पि. का लाभ जल्द नहीं मिला तो शिक्षक संघ के दवारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News