टीचर्स ने बनाई नगर की पहली नशा निवारण समिति (एन.एस.एस.)

स्थानीय गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज नशा -मुक्ति दिवस एवं शहीद दिवस पर स्कूल के टीचर्स ने डॉ पी .सी .जैन के आग्रह पर नशा निवारण समिति (एन. एन. एस.) का गठन किया है। यह समिति छात्रों को समय-समय पर नशे के कुप्रभावो को बताएगी और उनसे कैसे दूर रहे इसके लिए समझाइश करेगी तथा छात्रों को की जांच भी करेगी ताकि प्रारंभिक अवस्था में ही नशे को रोक सके। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की राय लेने के लिए भी कहेगी।

 | 

नशा मुक्ति दिवस पर डॉक्टर पी .सी .जैन ने अपने सजीव उदाहरण द्वारा विशेष तौर से तंबाकू से बने पदार्थ एवं शराब से होने वाली मृत्य, दुर्घटना एवं अपराध की चर्चा की और बताया कि यह मौतें, यह अपराध, यह दुर्घटना, अगर यह लोग नशा ना करते तो रोकी जा सकती थी। शहीद दिवस पर दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रदांजलि अर्पित की गई और साथ में नशामुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्रधानाध्यापक श्री भेरुलालजी तेली ने स्वागत किया और कमलेश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। ऐन एस एस प्रभारी तेज पाल जैन ने व्यवस्था इस कार्यक्रम की की एन .एन. एस. के अध्यक्ष श्रीमति वनिता वागरेचा एवं सचिव श्रीमती नलिनी झाला नियुक्त किए गए जो इस अभियान को जीवन पर्यंत चलाती रहेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News