शिक्षकों ने दिया धरना

राजस्थान पंचायतीराज शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने आज कलेक्ट्री के बाहर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक धरना दिया। धरने के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 | 

शिक्षकों ने दिया धरना

राजस्थान पंचायतीराज शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने आज कलेक्ट्री के बाहर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक धरना दिया। धरने के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह चैहान ने बताया कि जिल परिषद् उदयपुर द्वारा आयोजित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2012 – द्वितीय लेवल मे एक वर्ष पूर्व जिन शिक्षकों को लिखित परीक्षा की वरीयता सूची के आधार पर विभाग द्वारा नियुक्ति दी गई थी, लगभग एक वर्ष बाद तीसरी बार संशोधित कट आफ के आधार पर बाहर किया जा रहा है, जिससे उदयपुर जिले से ही 177 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं, जो न विधिसंगत है, और ना ही इन शिक्षकों के हित में है।

इसी को लेकर लगातार शिक्षक संगठनों के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।

शिक्षक संघ द्वारा मांग की गई है कि एक वर्ष के भीतर कई शिक्षक आयु सीमा को पार कर चुकें है, और राज्य सरकार द्वारा विज्ञापित अन्य भर्तियों हेतू भी आवेदन नही किया, क्योंकि नौकरी सुनिश्चितता थी। विभाग के द्वारा नियुक्तिया जारी होने के बाद ये लोग निजी क्षेंत्र मे भी नौकरिया छोडकर और आर्थिक रकम भर आये है, जिससे इन्हें आर्थिक रूप से परेशान होना पड रहा है।

इसके साथ ही तृतीय क्षेणी के कामर्स शिक्षकों की द्वितीय श्रेणी मे पदोन्नत कर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकक पद पर पदस्थापित किया जायें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News