शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का जिला अधिवेशन आज से शुरू
“शिक्षक और बालक मिल कर ऐसा प्रयास करें कि भारत पुनः विश्व गुरू बने तथा एक समृद्धशाली समाज का निर्माण हो"। - ये विचार निगम महापौर रजनी डांगी ने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के दो दिवसीय जिला अधिवेशन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये।
“शिक्षक और बालक मिल कर ऐसा प्रयास करें कि भारत पुनः विश्व गुरू बने तथा एक समृद्धशाली समाज का निर्माण हो”। – ये विचार निगम महापौर रजनी डांगी ने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के दो दिवसीय जिला अधिवेशन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये।
रेजीडेन्सी स्कूल सभागार में आयोजित शिक्षकों को संबोधित करते हुए महापौर डांगी ने कहा कि, कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन जरूर करें, क्योंकि जनता उनसे बहुत आशा रखती है और शिक्षक ही समाज को सुधरने का कार्य करता है। सभी शिक्षकों को मिलकर ऐसा काम करना है जिससे भारत पुनः विश्व गुरू बने तथा समृद्धशाली समाज का निर्माण हो सके।
संघ के जिलामंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि, सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने जिले की विभिन्न तहसीलों से भाग लिया।
मुख्यवक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए शिक्षाविद् लक्ष्मणपुरी गोस्वामी ने चिन्ता व्यक्त की एंव कहा कि, आज विद्यालयों से विवेक के देव गणेश तथा बुद्धि की देवी सरस्वती को निष्कासित किया जा रहा है। यह अत्यन्त दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा हमारे कर्म सूर्य से पे्ररित हो। तेरा-मेरा कहना यह सोच छोटे लोगों की है। मानव यदि मानवधर्म का त्याग करेगा तो क्या होगा ?, उन्होंने विनम्र होने के साथ शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अंधविश्वासों को दूर करें।
अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने संगठन में एकता तथा मैत्री भाव रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक को सज्जन, सहज, सरल, विनम्र, खोजी होना चाहिए। अनुशासन एवं स्वाध्याय हेतु भी इन्होंने प्रेरणा प्रदान की और निडर होकर शिक्षकों के हित में कार्य करने पर जोर दिया। सारंगदेवोत ने हाल ही में हुई पदोन्नति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दोषियों को दण्डित कर प्रक्रिया में सुधार की मांग की।
सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी और शनिवार को 11 बजे खुला अधिवेशन होगा, जिसमें शिक्षक अपनी समस्याएं रखेंगे तथा विभिन्न प्रस्ताव तैयार किये जाएंगे तथा राज्य सरकार को भिजवाएं जाएंगे। इसके पश्चात जिला कार्यकारिणी तथा 18 उपशाक्षा के अध्यक्ष, मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal