मैनेजमेंट का आधार है टीम वर्क – देवेन्द्र अग्रवाल
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय के संघटक प्रबंध अध्ययन संकाय में गुरूवार को एमबीए एवं एमएचआरएम के छात्र छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योग गुरू देवेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्षता निदेशक प्रो.एन.एस. राव, विशिष्ठ अतिथि यश देव सिंह, व प्रो. मीरा माथुर ने की।

देवेन्द्र अग्रवाल ने स्वास्थ्य, बेटी बचाओं – बेटी पढाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फंक्शनल प्रबंधन का आधर टीम वर्क है तभी किसी मामले में लीडर शिप प्राप्त की जा सकती है। फंक्शनल मैनेजमेंट के पाठयक्रमों में सबसे पहले टीम वर्क से कार्य करने की भावना केा सीखाया जाता है तथा छोटे तथा बडे प्रोजेक्ट के पिछे भी टीम भावना कार्य करती हैं।
टीना माथुर ने छात्रों को मैनेजमेंट गेम्स के माध्यम से प्रबंध के सिद्धांतों केा अपनाने की बात कही। यश देव सिंह ने जीवन निर्णय व लक्ष्य प्राप्ति के बारे में जानकारी दी। समारोह संचालन डॉ. हीना खान ने जबकि धन्यवाद डॉ. निलु राठौड ने किया। समारोह में डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. शिल्पा कंडा सहित अनेक छात्र छात्राए उपस्थित थे।