CTAE में तकनीकी एवं सांस्कृतिक संगम ‘टेक फेस्ट 2018’ – 11-13 अप्रेल

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठक, प्रौद्योगिकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय में 11 अप्रेल 2018 से 13 अप्रेल 2018 तक तकनीकी एवं सांस्कृतिक संगम ‘टेक फेस्ट 2018 ’ का आयोजन किया जायेगा

 | 
CTAE में तकनीकी एवं सांस्कृतिक संगम ‘टेक फेस्ट 2018’ – 11-13 अप्रेल

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठक, प्रौद्योगिकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय में 11 अप्रेल 2018 से 13 अप्रेल 2018 तक तकनीकी एवं सांस्कृतिक संगम ‘टेक फेस्ट 2018 ’ का आयोजन किया जायेगा।

टेक फेस्ट 2018 मेें होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. एस. एस. राठौड ने बताया कि हर बार की तरह अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के टेक फेस्ट में दी जाने वाली विभिन्न प्रस्तुतियों की प्रविष्टियों का पंजीकरण किया गया। छात्रों के तकनीकी कौशल को दर्शाने हेतु रोबोरेस की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया जायेगा।

टेक फेस्ट 2018 के सफल आयोजन हेतु 6 कमेटियों का गठन किया गया है। 11 से 12 अप्रेल 2018 तक की सभी प्रतियोगिताएं एवं ऑडिशन सीटीएई में होंगे एवं मुख्य संास्कृतिक कार्यक्रम 13 अप्रेल को सुबह 9 बजे से मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के सभागार में होंगे।

प्रोफेसर त्रिलोक गुप्ता, सलाहकार सीएलएसयू एवं सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 मार्च को एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, फेशन शो प्रतियोगिताओं के ऑडिशन लिए गये।

दिनांक 11 अप्रेल को मुवी मेनिया, रोबोरेस, काउन्टर स्ट्राइक, ट्रेजर हंट,एडमेड, ब्रिज मेकिंग, मुख चित्रण, जीतने का साहस और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 12 अप्रेल को फोटोग्राफी, वेब फ्रिक्स, आई$$, काव्य पाठ और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 13 अप्रेल को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गायन एवं फेशन शो आदि का आयोजन तथा पारितोषिक वितरण मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के सभागार में किया जायेगा।

सीएलएसयू के अध्यक्ष श्री सार्थक सिंह राजावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर सभी छात्र अत्यधिक उत्साहित है और कुशलता पूर्वक अपने तकनीकी एवं सांस्कृतिक कला कौशल को प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न तैयारियों में जुटे हुए हैं ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News