तकनीकी एवं मशीनरी प्रदर्शन मेला 20 मार्च को

प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर के फार्म मशीनरी एवं पॉवर विभाग में दिनांक 20 मार्च, 2015 को एक ‘तकनीकी एवं कृषि मशीनरी प्रदर्शन मेला’ का आयोजन किया जा रहा है।

 | 
तकनीकी एवं मशीनरी प्रदर्शन मेला 20 मार्च को

प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर के फार्म मशीनरी एवं पॉवर विभाग में दिनांक 20 मार्च, 2015 को एक ‘तकनीकी एवं कृषि मशीनरी प्रदर्शन मेला’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेले का आयोजन कृषि उपकरण एवं मशीन कटाई तदपुरान्त प्रौद्योगिकी पर संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित अभियांत्रिकी से संबंधित अन्य अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाएँ भी सहयोगी होंगी।

परियोजना के प्रमुख अनुसंधानकर्ता डॉ. वाई.सी. भट्ट ने मेले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा यह लक्ष्य रखा गया है कि संपूर्ण भारत में स्थित परियोजना के सभी केन्द्रों पर दिनांक 20 मार्च, 2015 को तकनीकी एवं मशीनरी प्रदर्शन मेलों का आयोजन किया जाये जिससे किसान कृषि मशीनरी के क्षेत्र में हुए विभिन्न तकनीकी अनुसंधानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें और इस क्षेत्र में विकसित मशीनों का अधिकाधिक प्रयोग कर सकें।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मेले में इस केन्द्र द्वारा विकसित और अन्य उपलब्ध कृषि मशीनों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें जुताई, बुवाई, निराई-गुड़ाई, कटाई एवं कटाई उपरान्त प्रौद्योगिकी से संबंधित मशीनें होंगी।

कटाई उपरान्त प्रौद्योगिकी परियोजना के प्रमुख अनुसंधानकर्ता डॉ. वी.डी. मुद्गल ने भी बताया कि कटाई उपरान्त प्रौद्योगिकी का उपयोग संभाग के किसानों की महत्ती आवश्यकता है। मेले में उदयपुर एवं आसपास के जिलों से लगभग 1000 किसानों के भाग लेने की संभावना है। मेले का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक किया जायेगा। जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओ.पी. गिल द्वारा किया जायेगा।

मेले में एक ‘विचार गोष्ठी’ का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें कृषि तकनीकी संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारियाँ दी जायेगी और किसानों की इस क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

डॉ. एस.के. शर्मा, क्षेत्रीय सह-निदेशक अनुसंधान, द्वारा कृषि तकनीकी से जुड़े समस्त वैज्ञानिक, अभियंताओं और विशेषतः किसानों से यह अपील भी की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस मेले का आयोजन सफल बनावें तथा हमारे देश की उन्न्ति एवं प्रगति का अवलोकन करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News