विस्फोटक लाइसेंस और समस्याओं पर तकनीकी वार्ता आयोजित

माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर एवं दी इन्स्टीट्युशन ऑफ़ इंजीनियर्स इडिया उदयपुर लोकल सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में विस्फोटक लाईसैंस प्रक्रिया और समस्याएं विषयक तकनीकी वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के मुख्य वक्ता खनिज सलाहकार आर. डी. सक्सेना थे।

 | 

सक्सेना ने बताया कि खनन कार्य के लिए कुछ क्षमता के एक्सप्लोसिव, अमोनियम नाईट्रेस से बनने वाले एक्सप्लोसिव एवं पेट्रोलियम पदार्थ के लाईसेन्स लेने के लिये जिलाधीश स्तर पर एन.ओ.सी. लेने में की विधि विस्तृत रूप से समझाई। इन लाईसेन्स को लेने में सबसे बडी दिक्कत आती है। जिससे समय पर लाईसेन्स नहीं मिलते हैं इस कारण खनन कार्य में बाधएं उत्पन्न होती है। इस अवसर पर एक्स्पलोजिव लाईसेन्स के स्टोरेज व उपयोग से सम्बन्धित खानों के लिए विस्तृत रूप से अलग अलग तरह के लाईसेन्स के बारे में जानकारी दी।

माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.के कोठारी ने बताया कि लाइसेन्स लेने में आने वाले बाधाओं को दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर की ओर से सम्पर्क करके दूर करने की कार्यवाही की जावेगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

समारोह के प्रारम्भ में माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर के अध्यक्ष ड़ाॅ. एस.एस राठौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं एक्सपलोसिव को काम में लेने में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी दी।

वार्ता में खान उद्यमी एम.एल. लूनावत, वरिष्ठ खनि अभियनता के.एस. चौधरी, आर.सी. कुमावत एवं अन्य उपस्थित खनि अभियन्ताओं ने एन.ओ.सी. को समयबद्ध तरीके से जारी करने के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर अभियन्ताओं एवं खान उद्यमियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम का संचालन एम.एस. पालीवाल ने किया जबकि धन्यवाद द इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स ;इंडिया उदयपुर लोकल सेंटर के अध्यक्ष इंजीनियर अनुरोध प्रशान्त ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News