धूमधाम से मनाया तीज लहरिया उत्सव

माहेश्वरी महिला गौरव क्लब ने आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में तीज लहरिया उत्सव धूमधाम से मनाया। क्लब की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी ने बताया कि इस अवसर क्लब की महिलाएं परम्परागत रंग-बिरंगे लहरिया पहने हुए थी। सभी ने एक दूसरे को तीज की बधाईयां दी। इस अवसर पर महिलाओं ने राजस्थानी गीत एवं नृत्य की शानदार […]

 | 

धूमधाम से मनाया तीज लहरिया उत्सव माहेश्वरी महिला गौरव क्लब ने आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में तीज लहरिया उत्सव धूमधाम से मनाया।

क्लब की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी ने बताया कि इस अवसर क्लब की महिलाएं परम्परागत रंग-बिरंगे लहरिया पहने हुए थी। सभी ने एक दूसरे को तीज की बधाईयां दी। इस अवसर पर महिलाओं ने राजस्थानी गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियंा दी। महिलाओं ने झूलों का भी आनन्द लिया।

सचिव वर्षा लढ्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें बेस्ट डे्रस में रोमा सोमानी प्रथम, व उषा देवपुरा द्वितीय, खेल प्रतियोगिता में नीमा देवपुरा प्रथम व रेखा असावा द्वितीय रही। सभी विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर आशा नारायणीवाल, सरिता न्याती, मंजू गांधी, जनक बांगड़, सरिता मंत्री सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन आरती न्याती ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News