किशोर कर रहे जागरुक

नेहरु युवा केन्द्र द्वारा संचालित किश्किशोर स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना अन्तर्गत भीण्डर, गोगुन्दा, झाडोल व मावली में कलस्टर बैठकों का आयोजन किया गया।

 | 

नेहरु युवा केन्द्र द्वारा संचालित किश्किशोर स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना अन्तर्गत भीण्डर, गोगुन्दा, झाडोल व मावली में कलस्टर बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठक में कार्यक्रम की जानकरी एवं फीडबैक लिया लिया, जिसमें सभी ब्लॉकों में 10 गांवों के 40 पियर एज्युकेटर गांवों के आंगनवाडी कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि व युवा मण्डल, एन.वाइ.सी आदि उपस्थित थे।

जिला युवा समनव्यक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि 9 ब्लॉकों 270 गांवों में इस परियोजना से जुडे किशोर गांवों में सामाजिक क्रिया योजना कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, रैलियां व स्लोगन लेखन से गांव में जागरुकता का कार्य कर रहे हैं।

गांवों में बने टीन क्लब के पियर एज्युकेटर व टीन क्लब सदस्य माह में बैठकांे का आयोजन करते हैं और अपने पाठयक्रम के अनुसार कार्यक्रम ,ग्रामीण विकास जन कल्याणकारी योजनाओं एवं युवा विकास के प्रति जागरुकता संचार के साथ ही ग्रामीणों को बीमा योजना से जोडकर उन्हें लाभान्वित का कार्य कर रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News