लेकसिटी में तापमान 40 डिग्री पार पहुंचा

मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है

 | 

उदयपुर के साथ ही जयपुर और राजस्थान के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया

झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर शहर में गर्मी ने अपना अहसास कराना शुरु कर दिया है। उदयपुर में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का पारा भी 25 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा जल्द ही छू सकता है। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

वहीं उदयपुर के साथ ही जयपुर और राजस्थान के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया। इसी के साथ 16 जिलों में लू चलने का अनुमान हुआ है। प्रदेश के जिन शहरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है उनमें भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बाडमेर, जोधपुर, फलौदी, चूरू, भरतपुर, धौलपुर व करौली शामिल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News